एनएसयूआई ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

देहरादून।

फोन टैपिंग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
बुधवार को छात्र नेता हिमांशु रावत के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। हिमांशु रावत का कहना था कि सरकार ने इजराइली कंपनी पैगासस स्वाइवेर की मदद से पार्टी राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के साथ अन्य विपक्ष के नेताओं के फोन टैप करवाए। सरकार सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है। पहले ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के बाद अब फोन टैपिंग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। चेतावनी दी कि सरकार का यही रवैया रहा तो एनएसयूआई कार्यकर्ता सडक़ पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में इकाई अध्यक्ष उत्कर्ष जैन, सुधांशु पुण्डीर, आकाश वर्मा, प्रणव थापा, सिद्दार्थ, राज थापा, चंचल, नितिन जोशी, कबीर वासु आदी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *