जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु उपकरणों खरीद पर किया गया शिथिलीकरण -डॉ० रोशन जैकब
लखनऊ:
निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ रोशन जैकब ने बताया मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु परीक्षण ,स्क्रीनिंग और उपकरणों की खरीद/ स्थापना हेतु शिथिलीकरण प्रदान किया गया है। डा० जैकब ने इस आशय के निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को परिपत्र भेजते हुए दिए हैं,और जारी दिशा निर्देशों में जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है,कि इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डॉ० रोशन जैकब ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कोविड-19 के आगामी संभावित संक्रमण की स्थिति में उपचार की तैयारी स्वरूप जनपदों में वित्तीय वर्ष 2020- 21 (31मार्च 2021 तक) की डीएमएफ मद में जमा धनराशि के अधिकतम 30 प्रतिशत की धनराशि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना ,अस्पतालों की ऑक्सीजन पाइप लाइन से संबंधित काम ,नवीन चिकित्सालय भवनों के निर्माण तथा जनपद के राजकीय चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेजों में जीवन रक्षक उपकरणों तथा बाइपैप इत्यादि का क्रय ,अन्य स्रोतों से
धनराशि उपलब्ध न होने की स्थिति में किया जाए।
