कॉलेज के छात्रावास मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ स्वीकृत

काशीपुर

राधेहरि डिग्री कॉलेज के खस्ताहाल छात्रावास की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। पूंजी निवेश योजना के तहत भारत सरकार ने धनराशि स्वीकृत की है। बता दें कि बाजपुर रोड स्थित राधेहरि डिग्री कॉलेज का छात्रावास पिछले काफी समय से खस्ताहाल अवस्था में था। जिसकी मरम्मत के लिए कॉलेज प्रशासन ने कई बार शासन को पत्र लिखा था। अब भारत सरकार की पूंजी निवेश योजना के तहत सरकार से लगभग 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही छात्रावास में मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। छात्रावास में लगभग 50 कमरे हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ.महिपाल सिंह ने बताया कि छात्रावास के मरम्मत कार्य के लिए पैसा आया है। कार्य का ठेका मंडी परिषद को दिया गया। अभी वहां पर पुलिस व पीएसी के कर्मचारी रह रहे हैं। जगह खाली करने के लिए पत्र लिखा गया है। खाली होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *