निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने विधानसभा चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। क्लब सदस्यों ने चुनाव के दौरान समाज में पुलिस कर्मियों की भूमिका के बारे में बताया। रविवार को लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से ऋषिकेश कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि गत दिसंबर और जनवरी माह में कोविड के सर्वोच्च पीक समय में भी पुलिस की भूमिका बहुत जिम्मेदारी वाली रही। कोतवाल रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस ने आम नागरिक और व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी। इसी के दृष्टिगत लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा कोतवाल रवि कुमार सैनी सहित एसएसआई डीपी काला, एसआई उत्तम रमोला, अरुण त्यागी, नवनीत सिंह नेगी, कमल जोशी, गौरव पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर क्लब अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर, अंकित कालड़ा, नवीन गांधी, आशु डंग, प्रदीप गुप्ता, कृष्णा कालरा, अंकित कालरा, शिवम अग्रवाल, रोहन खुराना, योगेश कालरा, किशोर मेहता, विनीत चावला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *