सीएम के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, मुकदमा

काशीपुर

एक युवक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सरकार की छवि खराब करने के लिए पोस्ट डाल दी। शिकायत मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोतवाली लाकर चेतावनी देते हुए धारा-41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
निजी अस्पताल संचालक और भाजपा नेता गौतम नगर, रॉयल एनक्लेव निवासी मुकेश चावला ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि आयुष रावत नाम के एक युवक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई है। उसने मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने से संबंधित पोस्ट की है। जिससे कि आम जनता में अपमान की भावना उत्पन्न हो गई। प्रदेश सरकार की छवि और कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाया गया। सरकार के प्रति विद्रोह और अपमान का कृत्य किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आयुष रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसे कोतवाली लाकर हिदायत दी गई। इसके बाद धारा-41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *