हरेला पर्व पर मल्ला घोरपट्टा में किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। हरेला पर्व पर मुनस्यारी के ग्राम पंचायत मल्ला घोरपट्टा में पौंधरोपण किया गया गया। कार्यक्रम में प्रधान मनोज सिंह मर्तोलिया की उपस्थिति में विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह व आमजन ने बांज, देवदार, सुरई, अंगूर सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। इस दौरान प्रधान मर्तोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायतों व मनरेगा की ओर से 15 अगस्त तक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संकल्प की शपथ ली। कार्यक्रम में उप कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश जोशी, ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र सिंह महर, एनआरएलएम के कर्मी मौजूद रहे।
