डीएफओ को ज्ञापन सौंप की जंगलों के अवैध कटान रोकने की मांग

विकासनगर

भारतीय जनता पार्टी ने चकराता क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटान किये जाने को लेकर डीएफओ चकराता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लकड़ी तस्करों और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएफओ चकराता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि चकराता क्षेत्र की सभी वन बीट क्षेत्रों में लकड़ी तस्कर आरा मशीनें लगाकर रातोंरात हरे भरे जंगलों का सफाया कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की शह पर सारा लकड़ी तस्करी का खेल खेला जा रहा है। हरेभरे जंगलों में महत्वपूर्ण प्रजाति के वृक्ष के बड़े पैमाने पर अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है। कहा कि इन दिनों हो रहे भारी अवैध कटान पर रोक न लगी तो आने वाले दिनों में जंगल समाप्त हो जायेंगे। आने वाले दिनों में वन संपदा समाप्त हो जायेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाने व मिलीभगत में शामिल दोषी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *