ग्रामीणों को दी नशे से नुकसान और पुलिस ऐप की जानकारी
रुड़की। मंगलौर कोतवाल मनोल मैनवाल ने जैनपुर झंझेड़ी में ग्रामीणों को नशीली पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस ऐप के लाभ भी बताए गए। शनिवार को कोतवाल मनोज मैनवाल ने जैनपुर झंझेड़ी में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान कोतवाल ने ग्रामीणों को कहा कि कुछ नवयुवक नशीले पदार्थों का सेवन कर जीवन बर्बाद कर रहे है। कहा कि सभी माता-पिता का फर्ज है कि वह अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखकर नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दे। कहा कि किसी भी तरह के अपराध को रोकने के लिए ग्रामीण पुलिस का सहयोग करें। ऐसा करने से नवयुवकों का भविष्य खराब होने से बचाया जा सकता है। उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी इस ऐप्स को अपने मोबाइल में स्टोल कर के रखे। कहा कि गौरा शक्ति ऐप की मदद से पीड़ित महिलाएं घर बैठे ही पुलिस से शिकायत कर सकती है। गलत कार्य में लिप्त लोगों की शिकायत इस ऐप के जरिए पुलिस से की जा सकती है। शिकायत कर्ता का नाम पता गोपनीय रहता है। इस दौरान नवयुवकों के मोबाइलों में उत्तराखंड पुलिस ऐप स्टॉल कराकर उसको चलना सिखाया गया।
इस मौके पर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान गौरव कुमार, सौरभ कन्नौजिया, अनुज कुमार, चतर सिंह, इनाम, शमीम, गुफरान, अकरम, अजीम, मुंतजिर, राजेश, अनिल आदि मौजूद रहे।
