सहायक वन कर्मचारी संघ ने सौंपा वन मंत्री को ज्ञापन

नई टिहरी। सहायक वन कर्मचारी संघ टिहरी शाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को टिहरी पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चार सूत्रीय मांग सौंपा। सहयक वन कर्मचारी संघ के संगठन जिलाध्यक्ष अजयपाल पंवार ने कहा कि सहायक वन कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के निराकण की मांग करते आ रहें हैं, लेकिन मांगों का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ज्ञापन में वर्दीधारी वन कर्मियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति समय-सयम पर वर्दी धुलाई, जोखिम भत्ता, मानव और वन जीव संघर्ष, वनाग्नि, वन तस्करों की मुठभेढ में शहीद वन कर्मियों को पुलिस के सम्मान मेडल प्रदान किये जाने, कर्मचारियों के उनके आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान करने, वन दरोगा एंव वनारक्षि को पदोन्नति दिये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन सचिव राम स्वरुप विजल्वाण, ओम प्रकाश कुकरेती, लक्ष्मण सिंह सजवाण, जय सिंह कंडारी, रमेश थपलियाल, रोशल लाल, राजेंद्र सिंह पंवार, दीपक रजवार, गुड्डी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *