हर्षोल्लास से मनाया गया जैन इंटर कॉलेज में हरेला पर्व

विकासनगर। होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज में हरेला पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शिक्षिकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ वर्चुअल कक्षा के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। बुधवार सुबह विद्यालय में आयोजित हरेला पर्व का शुभारम्भ प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने पौध रोपण कर किया। उन्होंने शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये। इसके बाद विद्यालय की ओर से हरेला पर्व पर ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल छात्राओं ने पर्व पर स्लोगन, कविता, निबंध और कला के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने घरों पर भी हरेला पर्व पर एक-एक पौधा जरूर लगाने की अपील की। इस मौके पर सुषमा, रचना गुप्ता, सोनिया, किरन, कुसुम भटनागर, कविता, मोनिका, उपेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *