पूर्व जिपं ने ग्रामीण युवाओं के लिए बनवाई व्यायामशाला

विकासनगर

ग्रामीण युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह नेगी ने खुद के खर्च पर कैंचीवाला में व्यायामशाला का निर्माण कराया है। इसमें व्यायाम सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। तैयार हुई व्यायामशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनके उज्जवल भविष्य को हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मौजूद युवाओं को देश सेवा और सेना में भर्ती के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सुरेश विश्वकर्मा, रोहित डबराल, राजेश असवाल, अंकित पंवार, मिलन चौहान, इरशाद अहमद, हरेन्द्र नेगी, आसिम, सागर पंवार, सुमित नेगी, मनीष कुमार, विनय कुमार, अब्बास अली, सहनवाज, राहिल, दानिश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *