आमरण अनशन की चेतावनी

श्रीनगर गढ़वाल।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में कार्यरत कर्मचारी राकेश थपलियाल ने 20 दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में कुलसचिव को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि अपनी न्यायपूर्ण मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने पर विवि द्वारा उनका उत्पीड़न कर स्थानांतरण कर दिया गया है। कहा यदि 20 दिसंबर को प्रात: 11 बजे तक यदि उनका स्थानांतरण वापस नहीं लिया गया तो उन्हें आमरण अनशन के लिए विवश होना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *