कॉमर्शियल वाहनों का दो साल का टैक्स माफ करें
हल्द्वानी। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मेहबूब आलम व टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष यूसुफ के नेतृत्व में रामनगर एआरटीओ विमल पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है। मंगलवार को भेजे गएज्ञापन में उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण संपूर्ण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस कारण उत्तराखंड के समस्त कॉमर्शियल वाहन, टैक्सी वाहन, टेंपो बसें, मालवाहक वाहन सडक़ किनारे खड़े हैं। अपनी मांगों को लेकर वाहन स्वामी सांकेतिक रूप में बाज़ार के मुख्य मार्ग से अपने-अपने वाहनों से एआरटीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने समस्त कॉमर्शियल वाहनों का 02 साल का टैक्स माफ करने और लोन पर संचालित कॉमर्शियल वाहनों में पडऩे वाला ब्याज माफ करने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में टैक्सी यूनियन के संरक्षक रिहान खान, सभासद तनुज दुर्गापाल, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय बिशर, आदिल, अरशद, सुरेश सती, शीशपाल रावत, बलजीत सिंह, हरदेव, रिजवान, शरीफ, इनामुलहक, अनुज आदि मौजूद रहे।
