जयंती पर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को किया याद
देहरादून, 07 मार्च। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 135वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाला सिपाही थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाला राजनेता थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत में संयुक्त प्रांत के प्रधानमंत्री और फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाद में देश के गृह मंत्री का ताज पहनकर हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने वाला भारत रत्न थे। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि न जाने ऐसे कितने ओहदे और कामयाबी के सितारे हैं, जो पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के कंधे पर सजकर लोगों को प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
