नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

हल्द्वानी। ग्राम पीरूमदारा के समीप उदयपुरी बंदोबस्ती इलाके में मंगलवार की सुबह सिंचाई नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाल आशुतोष कुमार, चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर और एसआई बीसी मासीवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर में पड़े शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है और शव को शिनाख्त के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया है। आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नहर में बहने से उसके सिर पर चोट के निशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *