दहेज न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला

हल्द्वानी। हल्द्वानी पटेल चौक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन लाख दहेज में नहीं लाने के कारण उसे घर से निकाल दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंगल पड़ाव चौकी साहूकारा लाइन निवासी गरिष्मा बेलवाल की शादी 15 नवम्बर 2017 को बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर निवासी विमल कुमार वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली उसका दहेज के लिए उत्पीडऩ और मारपीट करते रहे हैं। बीते 9 जनवरी 2018 की रात पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि मामले में 10 जनवरी 2018 को रुद्रपुर थाने में मारपीट और दहेज उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई की नहीं की। इसके बाद वह अपने मायके हल्द्वानी आ गई। इसके बाद हल्द्वानी महिला हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *