प्रेमी के चक्कर में नाबालिग ने पिता को पीटा

रुडक़ी। प्रेमी के चक्कर में नाबालिग ने पिता की पिटाई कर दी। मामला घर पर नहीं सुलझा तो दोनों कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने नाबालिग को समझाया और दोनों की काउंसलिंग कर घर भेजा। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग का प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। दोनों परिजनों से छिपकर मिलते और फोन पर बात करते थे। इस बीच नाबालिग के पिता को इसकी जानकारी मिल गई। जिसके बाद उन्होंने पाबंदी लगा दी और फोन छीन लिया। जिसका नाबालिग ने विरोध किया। मामला बढ़ा तो मंगलवार को नाबालिग किशोरी ने पिता को पीट दिया। जिसके बाद घर पर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने महिला दरोगा की निगरानी में नाबालिग की काउंसलिंग की। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग पुत्री और पिता में विवाद हो गया था। दोनों की काउंसलिंग कर उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *