बारिश में हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़
रुडक़ी। बारिश के चलते मंगलौर देवबंद मार्ग पर सडक़ किनारे खड़ा शीशम का एक पेड़ एचटी लाइन पर जा गिरा। इसके चलते लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन क्षतिग्रस्त होते ही झबरेड़ा रोड का बिजलीघर बंद हो गया। इसी के चलते समूचे क्षेत्र भी बिजली से वंचित हो गया। जेई सौरव सिंह भाटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। उनका कहना था कि लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। काफी समय लग सकता है। देर शाम तक ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाएगी।
