पछुवादून में बाढ़ सुरक्षा के फौरी उपाय शुरू

विकासनगर। बरसात शुरू होते ही पछुवादून में बाढ़ सुरक्षा के फौरी उपाय शुरू हो गए हैं। यहां अधिकांश बरसाती नालों और सदानीरा नदियों पर बाढ़ सुरक्षा उपाय नहीं होने से हर साल बरसात में स्थानीय लोगों को नुकसान झेलना पड़ता है। इस बरसात में लोगों को नुकसान बचाने के लिए बरसाती नालों के किनारे जेसीबी से खाई खोदी जा रही है, जिससे पानी बस्तियों तक न पहुंच सके। शनिवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बायांखाला के किनारे जेसीबी से गहरी खाई खुदवाई। विधायक ने कहा कि जिन बरसाती नालों पर अभी तक बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं कराए गए हैं, वहां सिंचाई विभाग से फौरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बायांखाला हर साल बरसात में कहर बरपाता है। सिंचाई विभाग ने नाले के किनारे स्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य का प्रस्ताव तैयार किया है। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ डीएस सरियाल, हरि दर्शन रावत, सुखदेव फर्सवाण, भगत सिंह राठौर, बीना बमराड़ा, गिरीश रतूड़ी, रमेश, सपना शर्मा, अनिल भट्ट, ललित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *