इनरव्हील क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

विकासनगर। कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद को इनरव्हील क्लब दून विकास की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्लब पदाधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने 45 यूनिट रक्तदान किया। शनिवार सुबह हनुमद्धाम परिसर में हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट की ब्लॅड बैंक यूनिट के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारम्भ अध्यक्ष रुचि चावला ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जरूरतमंदों के लिए अधिक से अधिक रक्तदान की बात कही। कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। इस दौरान डॉ. मीना जैन ने शिविर में पहुंची महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति भी जागरूक किया। इसके बाद क्लब सदस्यों और स्थानीय लोगों ने स्वैच्छा से शिविर में रक्तदान किया। शिविर में सचिव अल्का धमीजा, सुमन, सीमा अग्रवाल, छवि, अनामिका, नीना, अन्नू, शशि आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *