हरेला पर्व मनाया

विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज बाबूगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को हरेला पर्व मनाया। इकाई के छात्र छात्राओं ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए हरेला पर्व के उपलक्ष में पौधरोपण किया। विद्यालय प्रबंधक संजय जैन ओर प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी अनिता, संजीव कलूरा, सीमा, देवेश्वरी, मीनाक्षी, प्रकाश, मनीषा, प्रीति, विभा, मोहन सिंह, पितांबर तोमर, मोहन बिष्ट, इशिता भट्ट, महेंद्र, सना परवीन, करीना, रविता, आर्यन, सुशीला, पलक, सुमित चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *