आशा फैसिलिटेटर को कोविड सुरक्षा किट मुहैया कराई

विकासनगर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में शनिवार को शक्ति फाउंडेशन की ओर से आशा फैसिलिटेटर को कोविड सुरक्षा किट मुहैया कराई गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने जल्द ही अन्य आवश्यक उपकरण मुहैया कराने का आश्वासन अस्पताल प्रबंधन को दिया है। पीएचसी कालसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. गरिमा भट्ट ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से नब्बे कोविड सुरक्षा किट मुहैया कराई गई हैं। प्रत्येक किट में री यूजेबल पीपीई किट, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, सेनेटाइजर, फेस शील्ड, बैग, मास्क, सर्जिकल दस्ताने मुहैया कराए गए। इस दौरान मनीत, मदन, अभिजीत पटवाल, अभिषेक रमोला, जेपी उनियाल, महिपाल, अमित राणा, एसएस चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *