पेयजल समस्या पर खींचा विधायक का ध्यान

विकासनगर। भाजपा के जिला विधिक प्रकोष्ठ सह संयोजक ने हरिपुर क्षेत्र में बनीं पेयजल समस्या पर क्षेत्रीय विधायक का ध्यान खींचा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण को विधायक से हरिपुर में नलकूप और टैंक निर्माण का अनुरोध किया है। शनिवार सुबह विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से मिले सह संयोजक शूरवीर सिंह चौहान ने ज्ञापन के माध्यम से उन्हें पेयजल समस्या से अवगत कराया। बताया कि करीब 30 वर्ष से हरिपुर क्षेत्र में सिंचाई विभाग के नलकूप से पेयजल सप्लाई हो रही है। लेकिन, समय के साथ-साथ क्षेत्र में आबादी बहुत अधिक बढ़ गई है। ऐसे में सिंचाई विभाग के नलकूप से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विधायक पुंडीर से क्षेत्रवासियों की पेयजल सम्बंधी समस्या के निस्तारण को हरिपुर में नलकूप और टैंक निर्माण की मांग की। सह संयोजक चौहान ने बताया कि विधायक पुंडीर ने क्षेत्रीय समस्या के निस्तारण को हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *