पछुवादून में कोरोना के 6केस मिले

विकासनगर। पछुवादून में शनिवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में कोविड किट मुहैया करा दी गई है। सीएचसी सहसपुर की नोडल अधिकारी डा. विनीता सयाना ने बताया कि शनिवार को चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि विकासनगर ब्लॉक में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. विजय सिंह ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कोविड जांच के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *