विशाल कक्कड़ युवा बिजनेस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित  

ऋषिकेश।

ऋषिकेश के समाजसेवी विशाल कक्कड़ युवा बिजनेस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह सम्मान खेल, शिक्षा, व्यापार, एंटरटेनमेंट सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला है। शनिवार रात द नीरज रिवर फॉरेस्ट हॉलिस्टिक हेल्थ स्पा ऋषिकेश में युवा बिजनेस अचीवर्स समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्रम बोर्ड उत्तराखंड सरकार के सदस्य विशाल कक्कड़ को खेल, शिक्षा, व्यापार, एंटरटेनमेंट आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए युवा बिजनेस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक पूजा गुप्ता, एमएसएमई चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के चेयरमैन इंद्रजीत घोष, जगदंबा कटलरी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कंसल, गौरव गुप्ता, डा.विनोद वर्मा, नवरत्न अग्रवाल, डॉ. विपुल खंडेलवाल, सिमरन अहूजा, सुभाष जिंदल, अनिल कुमार मित्तल, डॉ. गौरव गोयल, सतेंद्र अग्रवाल, नितिन पुंडीर, प्रो. बिहारी लाल शर्मा, विनय चौधरी, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *