राजेश बने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

काशीपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले से पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार व विनय रुहेला को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। राज्य मंत्री राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश से 10 प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। राजेश ने कहा मिशन 2022 के लिये भाजपा पूरी तरह से तैयार है। कहा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक सही तरीके से पहुंचाया जा रहा है। बताया प्रदेश हाईकमान द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *