लोहाघाट की शांभवी मुरारी  बनी जिला आइकन

चम्पावत

नगर लोहाघाट की तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त छात्रा शांभवी मुरारी को आगामी लोकसभा चुनाव में जिला आइकॉन नियुक्त किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी व स्वीप कार्डिनेटर मेहरबान सिंह बिष्ट ने शांभवी को नियुक्ति पत्र जारी किया। सीईओ व स्वीप कार्डिनेटर मेहरबान सिंह बिष्ट ने नियुक्ति पत्र जारी कर बताया कि शासन के निर्देशानुसार आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन, साक्षरता, प्रचार प्रसार के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त व कक्षा 10 वीं की छात्रा शांभवी मुरारी को जिला आइकन नियुक्ति किया गया है। शांभवी युवाओं को मतदान के प्रति भी जागरुक करेंगी। मालूम हो कि छात्रा शांभवी मुरारी ने कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल करके राज्य का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त किया है। शांभवी को जिला आइकन नियुक्त करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रकाश तिवारी,नवीन मुरारी,मयंक पुनेठा,गौरव पांडेय, मोहित पाठक, हिमेश कलखुडिया,राजीव मुरारी, मुकेश कलखुडिया, सचिन जोशी आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *