प्रो. कटियार उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी बने

चम्पावत

टनकपुर डिग्री कॉलेज में कार्यरत प्राध्यापक प्रो. कटियार को उद्यमिता योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार की तरफ से राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में उद्यमिता स्टार्टअप एवं नवाचार इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद की सहायता से देवभूमि उद्यमिता योजना लागू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, नीति निर्माता निवेशकों और उद्योगों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य को ध्यान रखते हुए प्रोफेसर सुनील कुमार कटियार को भारतीय उद्यमिता योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *