चम्पावत में टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का समापन
चम्पावत
गोरलचौड़ मैदान ऑडिटोरियम में 10 दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। जिले में पहली बार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंटेक संस्था के माध्यम से टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 14 युवाओं ने प्रतिभाग किया । जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सभी युवाओं से पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार अपने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में साहसिक पर्यटन आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। एक बेहतर टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को विभिन्न पर्यटक स्थलों से रूबरू करवा कर उन्हें जानकारी देता है। इस अवसर पर नगर पालिका ईओ एकके वर्मा इंटेक संस्था के प्रशिक्षक आदि लोग मौजूद रहे।
