शिक्षक और शिक्षा हित की मांग नहीं मान रहा विभाग

बागेश्वर

एससीएसटी शिक्षक ऐसोशिएशन ने कहा कि शिक्षा विभाग राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षकों की शिक्षक और शिक्षा के हित में मांग नहीं मान रहा है। प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को दिया जा रहा है। यह निंदनीय है और विरोध व्यक्त किया। ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। कुमाऊं मंडल के मंडलीय पदाधिकारी विवेकानंद टम्टा का स्वागत किया। शिक्षकों ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन को नैतिक समर्थन है। शिक्षक हितों की बात करने वालों के साथ ऐसोसिएशन खड़ा है।लेकिन राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य नहीं होने के कारण संघ के आदेश का पालन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के आदेश को निरस्त करते हुए पूर्व की भांति सभी रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने का आदेश जारी करने की मांग की। एलटी से प्रवक्त पदों पर भी शीघ्र पदोन्नति करने को कहा। कहा कि शिक्षकों के विरोध के कारण विद्यालयों शिक्षणेतर कार्यों के साथ ही शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैठक मंडलीय उपाध्यक्ष नंद किशोर टम्टा, विवेकानंद टम्टा, हरीश आगरी, गिरीश चंद्र धौनी, सुधीर कुमार टम्टा, महावीर गढ़िया, गोविंद प्रसाद आगरी, विनोद कुमार, जगमोहन टम्टा, नवीन त्रिकोटी, गोकुलानंद, सुरेश राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *