ठगी के शिकार को 80हजार वापस लौटाए

पिथौरागढ़। पुलिस की साइबर सेल ने ठगी के शिकार एक व्यक्ति को धनराशि वापस लौटाई है। पुलिस के मुताबिक बीते 26मार्च को पुनेड़ी निवासी हरीश बोहरा ने कोतवाली में तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर फोन पे के माध्यम से उनसे 80हजार रुपये की ठगी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। साइबर सैल के एसआई मनोज पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को होल्ड कराया और पीड़ित को धनराशि वापस दिलाई। धनराशि वापस मिलने पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *