लेफ्टिनेंट जनरल ने किया सैनिक स्कूल का निरीक्षण
नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का उत्तर भारत के लेफ्टिनेंट जनरल विशिष्ट सेवा मेडल एसएस महल व जीओसी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना काल में वर्चुअल माध्यम से विद्यालय के अध्यापकों द्वारा शिक्षा की प्रदत्त प्रशंसा की। इसके अलावा विद्यालय परिसर में विभिन्न निर्मणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। विद्यालय के जनरल कर्मचारियों को उनके पारश्रमिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा में बढ़ते प्रयासों के कारण कैडेट्स का संपूर्ण विकास संभव हो पा रहा है, जिसके लिए उन्होंने विद्यालय के उप प्रधानाचार्य स्क्वॉड्रन लीडर टी रमेशकुमार को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया। विद्यालय के विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों एवं विद्यालय परिसर के सुरक्षित रख- रखाव के लिए प्रशासनिक अधिकारी विंग कमांडर एम. प्रेमकुमार को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ दिया। जीओसी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य कर्नल डॉ. स्मिता मिश्रा के विद्यालयी कार्यों में सजगता की प्रशंसा की। इस दौरान प्रधानाचार्य एवं सभी अधिकारी जीओसी के साथ विद्यालय के संपूर्ण निरीक्षण में उपस्थित रहे।
