पुरुष फुटबॉल तथा पिस्टल व रायफल शूटिंग टीम का चयन

हरिद्वार

जीवन मे उत्साह, ऊर्जा एवं उमंग का केन्द्र खेल है। खेल मे भाग लेना तथा दर्शक के रूप मे देखने मात्र से भी व्यवहार तथा आचरण प्रभावित होता है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से उत्तर क्षेत्र अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग के लिए समविश्वविद्यालय की पुरुष फुटबॉल तथा पिस्टल व रायफल शूटिंग टीम का चयन किया गया। दयानंद स्टेडियम प्रांगण मे फुटबॉल टीम तथा हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के शक्ति संस्थान स्थित रेंज पर पिस्टल व रायफल शूटिंग टीम का चयन किया गया। फुटबॉल टीम चयन समिति के चेयरमेन डॉ0 गगन माटा तथा डॉ0 महेन्द्र सिंह असवाल ने प्रदर्शन के आधार पर समविश्वविद्यालय की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन के अवसर पर कहा कि धैर्य एवं अनुशासन की कसौटी पर खिलाड़ी की परख से बेहतर खिलाड़ी तथा बेहतर राष्ट्रª का निर्माण संभव है।संयोजक डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहा कि खिलाडी की कुशलता बेहतर खेलने से ही नहीं आंकी जा सकती बल्कि हार-जीत तथा विषम परिस्थिति खिलाडी के अस्तित्व की पहचान कराती है। फुटबॉल टीम के लिए संभावित 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिनके प्रदर्शन एवं प्रतिभाग की योग्यता के आधार पर टीम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।वही पिस्टल एवं रायफल शूटिंग टीम के चेयरमैन तथा एन0सी0सी0 के कैप्टन प्रो0 राकेश भुटियानी ने कहा कि खेल मे सहनशक्ति तथा धैर्य का समन्वय बनाये रखने वाला ही उत्कृष्ट खिलाडी बनता है।रेंज के व्यवस्थापक एवं हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के महासचिव अनुपम शौर्य वर्धन ने खिलाडियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए रेंज की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मार्ग-दर्शन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ0 रविन्द्र कुमार, डॉ0 संदीप कुमार उपस्थित रहे।संयोजक डॉ0 अनुज कुमार ने बताया कि रितेश कुमार (एम0पी0एड0), जगत सिंह (बी0पी0ई0एस0), रोहित वर्मा (एम0ए0), अभिषेक पाण्डेय (बी0पी0एड0) को पिस्टल एवं रायफल शुटिंग टीम के लिए चयनित किया गया है। चयनित छात्रों को कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार, डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो0 सुरेन्द्र कुमार, प्रभारी डॉ0 अजय मलिक, दुष्यंत राणा आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *