स्नातक एमएलसी ने विधायक निधि से स्थापित ऑक्सीजन पाइप लाइन का लोकार्पण किया
सीतापुर।
स्वनिधि से निर्मित ऑक्सीजन पाइप लाइन का आज स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में लोकार्पण कर मरीजों के लिए समर्पित किया। बीस लाख लागत की विधायक निधि से स्थापित ऑक्सीजन पाइप लाइन के द्वारा अब जिला अस्पताल के 185 बेडों पर निर्बाध रूप से मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए योगी सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सीतापुर के लोगों के लिए यह एक उपलब्धि है। जबकि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पहले ही स्थापित हो चुका है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन के लोकार्पण के पश्चात स्नातक एम एल सी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले साढे 4 वर्षों में योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च स्तरीय बनाने का भरसक प्रयास किया है। सीतापुर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन चालू होने से गंभीर मरीजों को अब ऑक्सीजन की समस्या नहीं रहेगी। श्री अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य व जीवन यापन की चिंता की है। जहां अस्पतालों में बेडों की संख्या के साथ साथ वर्तमान सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वहीं गरीब व जरूरतमंदों को प्रतिमाह 5 किलो राशन भी मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार एक संवेदनशील सरकार है। गरीब व जरूरतमंदों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के बेहतर प्रबंधन के चलते जिला अस्पताल में पिछले साढे 4 वर्षों में उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं । उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीनए सीटी स्कैन मशीनएरैन बसेरा व संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए अलग पीडियाट्रिक वार्ड भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट भी स्थापित होगी। जिससे गुर्दे के गंभीर रोगियों का इलाज भी स्थानीय स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह हमेशा प्रयास करते रहेंगे। अवनीश कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों की हर संभव मदद की है। जबकि विपक्षीदलों ने सिर्फ राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार हर नागरिक को को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण संकल्पित है। उन्होंने संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए अभी से व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश भी चिकित्सा अधीक्षक को दिया। उन्होंने सभी से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने को कहा। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि ने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल में भर्ती पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल जानकर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर चिकित्सा अधीक्षक अनिल अग्रवाल, संजय मिश्रा, आकाश अग्रवाल, जया सिंह, जितेंद्र मेहरोत्रा, दीपक शुक्ला, तुषार साहनी, सोनू पटेल, लालता शाह, रामबाबू श्रीवास्तव आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
