मां के उत्पीड़न में फंसे पुत्र-पुत्रवधू

हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए अपने पुत्र एवं पुत्रवधू के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला प्रकाशी देवी (75 वर्ष) निवासी पूर्वी नाथ नगर ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी और दामाद अपाहिज हैं। वह उन दोनों के ही साथ रही रहती है। आरोप है कि उसके बड़े बेटे प्रवीण कुमार, उसकी पत्नी भावना ने प्रताडित करते हुए उसकी रसोई के आगे दीवार खड़ी कर दी, जिस वजह से हवा का आना बंद हो गई। आरोप है कि मकान के हिस्से में अवैध निर्माण कर दिया। विरोध करने पर उसके दामाद और छोटे बेटे को केातवाली में बैठाकर रखा गया। तब तक उन्होंने लिंटर डाल दिया। आरोप है कि अवैध निर्माण कर उसकी आवाजाही बंद करने की कोशिश की जा रही है और विरोध करने पर बेटा, बहू मारपीट गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतर आते है। आरोप है कि बेटे ने अपनी पत्नी, साले सुनील कश्यप के साथ मिलकर देहरादून में उनकी संपत्ति को बेच दिया था। जिस संबंध में प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *