डॉ निधि हॉन्डा द्वारा लिखी गई पुस्तक प्रकाशित
हरिद्वार
कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार के गणित गणित विभाग में कार्यरत डॉ निधि हॉन्डा व् डॉ ओमकार लाल श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई पुस्तक एन्सिएंट एंड वैदिक मैथमेटिक्स की प्रति डॉ निधि हांडा ने गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमदेव शतान्शु को भेट की। कुलपति प्रो सोमदेव शतान्शु ने कहा कि यह पुस्तक वैश्विक व् प्राचीन गणित में रूचि रखने वालों के लिए उपयोगी व् सार्थक सिद्ध होगी। डॉ निधि हांडा ने बताया कि वैश्विक परंपराओं को आगे बढ़ाने की इस दिशा में यह पुस्तक के विषय में रूचि लेने वाले शोध छात्र से लेकर वरिष्ठ प्राध्यापक के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। विदित हो कि डॉ निधि हॉन्डा की इससे पूर्व दो पुस्तकें और कात्यायन शुल्वसूत्र और वह इसके सूत्रों का नवीन गणितीय व्याख्या व एनसीए हिंदी मैथेमैटिक्स एन इंट्रोडक्शन प्रकाशित हो चुकी है।
इस अवसर पर प्रो ब्रह्मदेव, प्रो डी एस मलिक, प्रो नवनीत डॉ पवन, डॉ नितिन काम्बोज, डॉ विपुल शर्मा एवं अन्य प्राध्यापकों ने डॉ निधि हॉन्डा को बधाई दी ।
