तीरथ सरकार का सौ दिन का कार्यकाल विफल : आप

श्रीनगर गढ़वाल

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीरथ सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को निराशाजनक एवं पूरी तरह से विफल बताया। इस दौरान बढ़ी मंहगाई व कोरोना नियंत्रण में सरकार की विफलता के विरोध पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। कहा भाजपा सरकार द्वारा सरकार के एक ही कार्यकाल में दो मुख्यमंत्री दिए जाने के बावजूद जनता के मुद्दे जस के तस हैं। पार्टी के संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 100 दिन के कार्यकाल पर सरकार अपनी जो उपलब्धियां गिना रही है वह जनता के साथ फिर से छलावा करने जैसा है। कहा 100 दिन के कार्यकाल में राज्य वासियों के हित में सरकार कोई बड़ा निर्णय नहीं ले पाई। इस दौरान बेरोजगार युवाओं के हाथ भी निराशा लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मसले को उलझा कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। मौके पर भगत सिंह, नवीन पांडेय, अनिल पुरी, नितिश रावत, मनोज, कैलाश पुरी, आदित्य नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *