टोल प्लाजा के विरोध में 22 जून से क्रमिक अनशन की चेतावनी
ऋषिकेश
नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना 19वें दिन जारी रहा। राज्य आंदोलनकारियों ने धरने को समर्थन दिया। समिति ने 22जून से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। शुक्रवार को नेपालीफार्म पर टोल प्लाजा विरोधी सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। 19वें दिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने धरने को समर्थन दिया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा का प्रस्ताव निंदनीय है। अभी तक टोल प्लाजा निरस्तीकरण का लिखित आदेश शासन ने निर्गत नहीं किया है। ऐसे में आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राज्य की स्थापना जन हित और क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए हुई थी। लेकिन क्षेत्रीय विधायक क्षेत्रवासियों को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निर्णय लिया कि 22 जून से धरने को क्रमिक अनशन में बदला जाएगा। धरना देने वालों में मंच जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, विजय पाल सिंह रावत, पार्षद महेंद्र सिंह रावत, वेद प्रकाश शर्मा, कुंवर सिंह गुसाईं, हरभजन सिंह चौहान, रूकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, सरला नेगी, शोभा भट्ट, अश्वनी उपाध्याय, अमन पोखरियाल, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, जन एकता पार्टी के कनक धनै, भगवती प्रसाद सेमवाल, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह मान आदि शामिल थे।
