विकास कार्यों की सराहना की
श्रीनगर गढ़वाल
बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने श्रीनगर विधानसभा में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चार सालों में ऐतिहासिक कार्य कराए हैं। श्रीनगर की पेयजल समस्या से लेकर चौरास मोटर पुल, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर व उप जिला अस्पताल श्रीनगर में सुविधाएं जुटाने, स्कूलों को दरी मुक्त करने, श्रीकोट में किए जा रहे भव्य स्टेडियम निर्माण, विकासखंड खिर्सू के जीर्ण-शीर्ण भवन के लिए बजट उपलब्ध कराए जाने, विधानसभा में प्रत्येक गांव तक सडक़ों का निर्माण कराने आदि कई कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए राज्य मंत्री का आभार भी जताया। बार एसोसिएशन श्रीनगर के अन्य पदाधिकारियों ने भी विकास कार्यों के लिए राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की सराहना की।
