एनिमल बर्थ कंट्रोल केंद्र हेतु 38 लाख मंजूर

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) केंद्र के लिए शहरी विकास विभाग ने 38 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। डॉग वैन खरीदने, ऑपरेशन कक्ष के उपकरण आदि सामानों के लिए यह रकम नगर निगम को दी जाएगी। इस संबंध में शासनादेश जारी होने की जानकारी नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने दी है। नगर निगम ने एबीसी केंद्र बनाया है। इसका भवन बनकर तैयार है, मगर उपकरण और डॉग वैन के लिए बजट न होने के चलते इसे शुरू नहीं किया गया था। नगर निगम की ओर से उपकरणों की खरीद के लिए शासन से बजट मांगा गया था। नगर आयुक्त मर्तोलिया ने बताया कि बजट मिलते ही यहां बचा हुआ काम पूरा कराया जाएगा। साथ ही जरूरी उपकरणों की खरीद की जाएगी। इधर, गुरुवार को नगर आयुक्त और निगम की सहायक अभियंता ने नैनीताल जाकर वहां बने एबीसी केंद्र की व्यवस्थाओं को भी देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *