6.17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विकासनगर

कोतवाली अंतर्गत कुल्हाल चौकी की पुलिस ने आसन बैराज पर चेकिंग के दौरान कुंजाग्रांट के एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 6.17 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री रोकने के लिए कुल्हाल चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के बुधवार की देर सायं वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस को आसन बैराज के कुंजाग्रांट क्षेत्र में एक युवक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पास बुलाया तो वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोचा। युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से 6.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान मजहर खान पुत्र हाशिम निवासी कुंजा ग्रंट के रूप में बताई। आरोपित ने स्वीकारा कि वह श्रमिकों, वाहन चालकों आदि को मादक पदार्थ बेचने का काम करता है। चौकी इंचार्ज के अनुसार आरोपित रात के अंधेरे में स्मैक को बेचने की फिराक में घूम रहा था। आरोपित स्मैक सप्लाई करता उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *