सोशल मीडिया से घरों तक सिमटे लोग: डॉ.गीता

हरिद्वार

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने शनिवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से आज हम अपने तक सीमित होते जा रहे हैं। जबकि हमें यह समय अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों आदि को साझा करना चाहिये था। कहा कि परीक्षा इस सिस्टम का एक हिस्सा है। इसमें खेलकूद भी बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की फिजिकल एक्टीविटी कम होती जा रही है। सीडीओ प्रतीक जैन ने कहा कि सोशल मीडिया आदि प्लेट फार्मों का उल्लेख करते हुये कहा कि आज बच्चों की मॉनिटरिंग बहुत आवश्यक हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज अध्यापक, अभिभावक सोशल मीडिया को ज्यादा समय दे रहे हैं, जिसका बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसलिये यह आवश्यक है कि अभिभावक व अध्यापक को भी अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। कार्यशाला में एडीएम बीएल शाह, संयुक्त निदेशक शिक्षा आरएल आर्या, डॉ आलोक प्रभा पाण्डेय, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री केके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *