शांति व सदभावना के लिए आध्यात्म-मीडिया की भूमिका पर चर्चा
हरिद्वार
ऋषिकुल के निकट ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मीडिया सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे शांति व सदभावना के लिए आध्यात्म-मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। ब्रह्माकुमारीज की हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी मीना की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश कुमार चौहान ने ब्रह्माकुमारीज को विश्व में शांति व सदभाव की अंतरराष्ट्रीय संस्था बताते हुए कहा कि उन्होंने भी डेढ़ दशक पत्रकारिता को दिए है। लेकिन उस समय की पत्रकारिता व आज की पत्रकारिता में व्यापक बदलाव आया है। जिसमे सोशल मीडिया पर स्वनियंत्रण की आवश्यकता है। माउन्ट आबू से आई मिडिया विंग की कार्यकारी सदस्य वैशाली ने पत्रकारों को वैवहारिक सकारात्मक पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। वहीं माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमारीज मिडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक शांतनु ने कहा कि हमे सकारात्मक सोचना है और देश दुनिया मे शांति व सदभाव के लिए कलम चलानी है। तभी लोकतंत्र का यह चौथा स्तम्भ शेष अन्य तीन स्तम्भो को मार्गदर्शित कर सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि ब्रह्माकुमारीज तनाव रहित पत्रकारिता के लिए मीडिया को तैयार करने में जुटी है। मुख्य वक्ता विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के प्रति कुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि पत्रकार भी एक जिम्मेदार नागरिक है,इसलिए उन्हें ऐसी खबर परोसनी चाहिए जो शांति व सदभाव कायम करती हो। ब्रह्माकुमारीज की हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी मीना ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराकर आध्यात्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान देहरादून, चंडीगढ़ एवं अन्य स्थानों से भी पत्रकार मौजूद रहे।
