नेशनल निशानेबाजी के लिए चुने गए ऋषभ

हल्द्वानी

व्हाइटहॉल स्कूल के 11वीं कक्षा के ऋषभ नेगी ने 25वें अखिल भारतीय सुरेंद्र सिंह अंतर विद्यालयी 10 मीटर एयरपिस्टल यूथ मैन निशानेबाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 से 14 अक्तूबर तक प्रतियोगिता खेली गई। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऋषभ राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। विद्यालय की प्रबंधक मिताली, अनंत एरिक्सन, प्रधानाचार्या नीना मनराल ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *