रिपोर्ट नहीं भेजने पर रेंज अधिकारी का जवाब तलब

विकासनगर

चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत कनासर रेंज के बगीचे में मिले 52 देवदार के स्लीपर मामले में रेंज अधिकारी ने अब तक उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट नहीं सौंपी। जिस पर एसीएफ ने रेंज अधिकारी का जवाब तलब किया है। बीती 17 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कोटी कनासर गांव के एक बगीचे में 52 देवदार के बेशकीमती स्लीपर वन विभाग ने बरामद कर अपने कब्जे में लिए हैं। लेकिन वन प्रभाग के फील्ड कर्मियों का कहना है कि लकड़ी माफी की है। डीएफओ और एसीएफ ने वन क्षेत्राधिकारी कनासर कृष्ण सिंह भण्डारी से बगीचे में रखे स्लीपरों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। सूत्रों से जानकारी मिली कि कनासर वीट में तीन पेड़ काटे गए, जिसमें माफी घन लगा हुआ है। लेकिन माफी लिस्ट में छपे घन लगे पेड़ों का मिलान नहीं हो पा रहा है। जिससे फील्ड कर्मचारियों की भूमिका सन्देह के घेरे में होने के कारण फील्ड कर्मी इस प्रकरण को माफी से जोड़कर रफा दफा करने की फिराक में जुटे हुए हैं। डीएफओ के निर्देशन पर एसीएफ मुकुल कुमार ने बताया कि बगीचे से बरामद स्लीपरों को लेकर 15 दिन से रिपोर्ट न भेजने पर ‌वन क्षेत्राधिकारी कनासर से जबाब तलब कर पांच दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *