कला उत्सव में वंश और अक्षय ने बाजी मारी
विकासनगर
गुरुकुल कन्या महाविद्यालय राजपुर रोड देहरादून में माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के छात्र वंश और अक्षय कुमार मिश्रा ने वादन और संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जनपद के सभी विकासखंडों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने द्विआयामी दृश्य कला, पारंपरिक लोकगीत, लोक संगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, एकल नाटक, स्थानीय खेल खिलौने, वाद्य यंत्र आदि विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया था। जिसमें श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के कक्षा 12 के छात्र वंश का वादन में और कक्षा 11 के छात्र अक्षय कुमार मिश्रा ने संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों का राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इन छात्रों को तैयार करने में विद्यालय की प्रवक्ता अलका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों छात्रों के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर आलोक बिजल्वाण, जयन्त कुमार सिंह,अलका ,हेमा ,दीपक रावत, विभा, सुरेंद्र मदान, मुकेश कुमार, सतपाल चौहान, इनायत अली, संजय गैरोला, कुलदीप जोशी, अर्चना रावत, आभा, विक्रांत, कुलदीप, रितु आदि मौजूद रहे।
