कांग्रेस की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

रुद्रपुर

कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बुधवार को हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुगनी अहमद जिला व नरेंद्र बमराह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोरा, जिला महासचिव साहब सिंह, यूथ जिला महासचिव राजेश प्रताप का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। पूर्व प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करना होगा। नगर निकाय व लोकसभा के चुनावों के लिए अभी से जुटने की जरूरत है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, हरप्रीत सिंह हैप्पी, रामनगीना प्रसाद, उत्तम आचार्य, जिलानी अंसारी, नरेंद्र आर्य, सुरेंद्र सिंह, वसीम मियां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *