तेजस ने राज्य में दूसरा स्थान पाया
चम्पावत
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट के तेजस अधिकारी ने प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की अंग्रेजी सुलेख में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र का चयन राज्य में होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और लड़ीधुरा महोत्सव समिति ने खुशी जताई। महोत्सव समिति अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि कक्षा पांच के छात्र तेजस अधिकारी पुत्र दयाल सिंह अधिकारी ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तेजस अब राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
