पूर्व प्रधान पर दुष्कर्म के प्रयास में केस दर्ज

रुद्रपुर

गौहर पटिया के पूर्व प्रधान हाकम सिंह पर एक युवती ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने बताया कि वह 23 अक्तूबर की रात को साढ़े दस बजे अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान आरोपी उसके घर में घुसा और उसकी मां को जबरन उठाकर मकान के पीछे ले गया। आरोपी ने उसकी मां का गला दबाकर मारने की कोशिश की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर आरोपी उसकी मां को बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गया। रात को जब वह 11 बजे बाथरूम जाने के लिए उठी तो देखा उसकी मां कमरे में नहीं थी। जब आसपास देखा तो उसकी मां खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। मां को बेहोशी की हालत में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां होश में आने पर उन्होंने रात को हुई घटना की जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हाकम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *