शक्तिफार्म के किसानों ने की गन्ना आपूर्ति पूर्ववत रखने की मांग

रुद्रपुर

शक्तिफार्म के गन्ना किसानों की बैठक में गन्ना खरीद व्यवस्था पूर्ववत रखने की मांग की गई। शक्तिफार्म के किसानों ने कहा कि शक्तिफार्म के क्रय केंद्र तिलियापुर और टैगोरनगर का गन्ना पूर्व की भांति किच्छा सप्लाई किया जाए। शक्तिफार्म के किसानों ने कहा कि वर्ष 2011-12 से गन्ना किच्छा चीनी मिल को भेज रहे हैं। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं है। किसानों ने पूर्व की भांति गन्ने की सप्लाई किच्छा चीनी मिल में रखने की मांग की। यहां सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध राय, सेवाराम, कृपाल सिंह, सत्यदेव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *